
ठियोगनगर में शुक्रवार को बस अड्डे में तीन मंजिला भवन भरभरा कर गिर गया इसमें दो बहुमूल्य जानें चली गईं और एक महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। इस भवन में कई महीनों से बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई थीं और लकड़ी, पत्थर के बने इस भवन के नीचे इंटों के पिल्लर भी क्षतिग्रस्त हो चुके थे। इस भवन की हालत को दैनिक भास्कर ने दो बार छापा था और इस भवन के नीचे बने भवन के मालिक ने भी इस खतरनाक भवन को गिराने की अपील विभाग से की थी। उसके बाद निगम ने किराए पर एक कमरा लेकर कुछ सामान शिफ्ट किया था और कार्यालय के बाहर तेल की टंकी को भी वहां से हटा दिया गया था, लेकिन कर्मचारी यहां रोजाना बैठ रहे थे और लोकल बसें भी यहीं से चल रही थीं। नीचेके भवन मालिक ने लिखा था विभाग को :इस भवन के नीचे स्थित भवन के मालिक अधिवक्ता महेंद्र झराईक ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले परिवहन मंत्री, विभाग के सीडीएम और एमडी को पत्र लिखकर प्रशासन को इस भवन को डिस्मेंटल करने की मांग की थी और यहां पर जानमाल के नुकसान की आशंका जताई थी। मंत्री ने भी अधिकारियों को इस भवन को गिराने के लिए कहा था आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment