
सोलन | सोलनथाना के तहत एसआईयू की टीम ने एक कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार दो लोगों के कब्जे से 180 ग्राम चरस पकड़ी। एसआईयू सोलन की टीम ओच्छघाट के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान एक कार ओच्छघाट की तरफ से आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान 180 ग्राम चरस उक्त कार के अंदर से बरामद की गई। पुलिस ने इस संदर्भ में कार चालक विक्रम और कार में बैठे सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सोलन मोहित चावला ने कहा कि सोलन पुलिस की नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment