
नेताप्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की रैलियों ने चुनाव के नतीजों को बदल कर रख दिया। धूमल ने प्रचार के अंतिम दिन मोर्चा संभालाकर समीकरण बदल दिए। चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने शहर में तीन बड़े रोड शो और कई जनसंभाएं कीं। लोगाें से मिलकर उन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगे। प्रचार के अंतिम दिन धूमल ने लोेअर बाजार, राम बाजार, कृष्णानगर, टुटू, ढली, छोटा शिमला वार्ड में रैलियां और जनसंभाएं कीं। इनमें से लोअर बाजर और राम बाजार को छोड़ कर शेष सभी जगह भाजपा ने जीत दर्ज की। पहले प्रचार से रहे दूर पहले तो धूमल ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा, लेकिन वे प्रत्याशियों का बराबर मार्गदर्शन करते रहे। भाजपा के विजयी प्रत्याशी जीत का श्रेय केंद्र की मोदी सरकार को दे रहे हैं। धूमल ने शहर के विकास के लिए लोगों से समर्थन की अपील की थी। शहर के लोगों ने भी ऐसा ही किया और भाजपा के विकास के एजेंडे को वोट डाला। निगम चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भाजपा की एक भी सीट नहीं बचा पाए। नड्डा ने दो वार्डों में मोर्चा संभाला था। उन्होंने राम बाजार और मल्याणा...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment