
जिलास्तरीय पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की कार्यकारणी की प्रथम बैठक सायरी में अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अध्यक्ष ने जिला सोलन के सभी यूनिटों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों का सरकार शीघ्र भुगतान करें। उन्होंने 65,70,75 आयु वर्ग के पेंशनर्स को 5,10,15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ को मूल पेंशन जोड़े जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतंे संगठन को कमजोर करने में लगी हुई हंै जो कभी कामयाब नहीं होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान जीआर भारद्वाज ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार सीता राम ठाकुर, अर्की यूनिट से कृष्ण सिंह, कुनिहार यूनिट से जगदीश चंद, चायल यूनिट से हरिदत्त शर्मा, पट्टा महलोग यूनिट से देविंदर सिंह कंवर, बरोटीवाला से उदय कुमार चौधरी, सायरी से मोहन सिंह, पट्टा बराबरी से डीडी कश्यप, सोलन से संजीव कंवर, मनोहर सिंह, प्रदेश पुलिस संगठन के अध्यक्ष धनीराम तनवर, रूप चंद ठाकुर, जगदेव, जिला परिषद...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment