Show your support

Saturday, June 17, 2017

स्कूली छात्रों को प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाला रिटायर्ड डॉक्टर गिरफ्तार

नगरोटा बगवां(शिमला). स्कूलीछात्रों को नशे के लिए प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले नगरोटा बगवां के रिटायर्ड बीएएमएस डॉक्टर को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर दुकान सील कर दी है। यह रिटायर्ड बीएएमएस डॉक्टर नगरोटा बगवां के आसपास स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशे के कैप्सूल बेच कर अवैध रूप से धंधा कर रहा था।   - डॉक्टर के घर से पुलिस ने 5983 मार्फिन कैप्सूल, 940 इंजेक्शन, 53 सिडक्टिव और ट्रॉपिक कफ सिरप की 107 बोतल बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक कालरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। डा. कालरा 2013 में सिरमौर से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए उसके बाद वे अपनी प्रेक्टिस कर रहे थे।    - एसएसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि एक अन्य मामले में ढांगू की एक महिला श्रेष्ठा जो नशे के कारोबार में संलिप्त थी के लॉकर में से 20 लाख रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर यह दवाएं कहां से मंगवाई जा रही हैं।  - पुलिस ने हजारों मार्फिन के कैप्सूल,सिडक्टिव और कप सिरप बरामद की हैं। 
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment