
सुंदरनगर(शिमला). भाजपाका केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन का आयोजन शीतला माता मंदिर भौण में किया गया। सम्मेलन में सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम सराज के विधायक जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को भी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन साल में इतनी उपलब्धियां हासिल की गई जिससे समूचे विश्व के देश भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत इजऱाइल से मिसाइल खरीदता था लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा स्वदेश में ही मिसाइलों का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने भी सुंदरनगर कांग्रेस पर हमला करते कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले 4 साल में जनता के साथ छल किया है। जनता समझ चुकी है की कौन पार्टी कार्य करती है और कौन नहीं। विधायक विनोद ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को तीन साल में सब कुछ दिया है, लेकिन प्रदेश...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment