
प्रदेशसरकार जिला सोलन के अर्की, कसौली नालागढ़ विधानसभा में विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास के कार्यों में भारी भेदभाव कर रही है। साढ़े चार वर्षों के कार्यकल में आंखे मूंद कर बैठी वीरभद्र सरकार को चुनाव के वर्ष के अंतिम समय में अचानक इन विधानसभा क्षेत्रों की याद आने लगी है। वह बिना बजट के प्रावधान स्टाफ के बगैर स्कूलों, कॉलेजों अस्पताल खोलने की कोरी घोषणाएं करके लोगों को लुभाने के प्रयास कर रहे हैं। यह आरोप जिला भाजपा मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा ने लगाए। उन्होंने कहा की अर्की निर्वाचन क्षेत्र के सभी अस्पतालों, स्कूलों अन्य सरकारी कार्यालयों में स्टॉफ की भारी कमी है। गत वर्ष मुख्यमंत्री ने कुनिहार की सार्वजनिक सभा मे यहां पर उप तहसील देने को कहा था जो कि आज तक नहीं दी गई। कुनिहार के सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के चार पद खाली हैं। आपातकाल में तो 108 है और ही 102 रोगी वाहन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय कांग्रेस नेता चुप हैं सिर्फ अपना स्वार्थ साधने में व्यस्त हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment