
जिलासोलन में मई के महीने में प्रचंड गर्मी ने रूप धारण कर लिया है। गर्मी के प्रकोप के कारण यहां के जंगल भी दहकने शुरू हो गए हंै। सोमवार को डगशाई कैंट के समीप 5 बजे आग लग गई। सेना के जवान आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आगआंजी मातला के क्यारद गांव के जंगल से होते हुए गांव तक पहुंच गई। आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। आग के कारण वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ पौधे झुलस गए हैं और जंगल में रहने वाले पक्षी जीव जंतू भी आग की भेंट चढ़ गए हैं।क्यारद गांव के जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग धर्मपुर के 4 फाॅरेस्ट गार्ड, 4 फायर वर्कर सहित वन खंड अधिकारी आग बुझाने के लिए कड़ी धूप में मशकक्त करते हुए आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए थे। ^जंगल में आग लगने का कारण पता नहीं चला है। आग लगने का कारण अज्ञात व्यक्ति की लापरवाही से आग माचिस की तिली या बीड़ी, सिगरेट बिना बुझाए ही फेंकना ही रहा होगा। हालांकि वन विभाग की टीम द्वारा कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। अनिलठाकुर, वन खंड अधिकारी...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment