Show your support

Friday, May 12, 2017

शोघी में शातिरों ने उड़ाए लैपटॉप

शिमला — शिमला के शोघी में रात को दो दुकानों के तोड़े डाले। चोरों ने दुकानों से हजारों के सामान पर हाथ साफ किया है। यही नहीं  चोरों ने बाजार में एक एटीएम को भी तोड़ने की कोशिश की । चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। चोरी में शामिल तीन युवकों की पुलिस को तलाश कर रही है। शोघी में चोरों ने रात को एक साथ दो दुकानों के ताड़े तोड़े और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। जिन दुकानों में चोरी की वारदात हुई हैं वे थड़ी पंचायत की महिला प्रधान की बताई जा रही है। महिला प्रधान ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। प्रधान ने बताया कि उनकी दो दुकानों में चोरी की गई है और दुकानों से लैपटॉप, कपड़े और नगदी उड़ा ले गए। चोरी की यह वारदात साथ में लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जब उसको खंगाला गया है तो पाया गया कि तीन युवक दुकान में चोरी कर रहे हैं। इनमें से दो युवक स्थानीय रिजार्ट में बीते दो माह पहले काम करते थे, वहीं तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली और इसके आधार पर आगे की जांच शुरु कर दी है। दुकानों से हुई चोरी के सामान की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। दुकानों में चोरी करने वाले इन युवकों ने शोघी बाजार में  लगे एक एटीएम को तोड़ने की भी कोशिश की है। हालांकि वे इसको तोड़ नहीं पाए। समझा जा रहा है कि गाडि़यों के गुजरने की वजह से वह एटीएम को तोड़ नहीं सके। बताया जा रहा है कि एटीएम के साथ लगे बैंक  के सीसीटीवी कैमरे में इन लोगों को एटीएम में जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment