Show your support

Friday, May 12, 2017

विशू मेले से देवताओं की विदाई

ठियोग, मतियाना — ठियोग के मतियाना क्षेत्र की प्रसिद्ध देवठी शड़ी तथा डोम देवता की देवठी शरमला में दो दिवसीय विशू मेले का विधिवत रूप से समापन हो गया। दो दिन तक चले इस विशू मेले में देव नृतक दलों द्वारा पेश किए गया चोल्टू नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि इसके अलावा मेले मंे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विशू मेले के समापन पर आसपास की देवठियों से बुलाए गए देवलु अपनी-अपनी देवठियों के लिए वापस रवाना हो गए। शरमला में चिखड़ेश्वर महाराज जनोग से देवलुओं के अलावा शोषणा, कोटखाई, खोला, कुईनल की देवठी से देवलु अतिथि स्वरूप आए हुए थे। पिछले करीब सौ सालों से आ रही इस प्राचीन परंपरा के निर्वहन के लिए देवता के कलेणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देव परंपरा से जुड़े इस प्राचीन विशू मेले में विभिन्न देवठी से आने वाले अतिथि देवलु देव नृतक दल द्वारा चोल्टू नृत्य किया जाता है। देवता के प्रमुख मदन लाल वर्मा, गूर राजीव वर्मा, मंगत राम, कारदार दुला राम के अलावा महेंद्र काल्टा ने बताया कि डोम देवता की देवठी शरमला में यह विशू मेला पिछले कई सालों से आयोजित किया जा रहा है। शरमला के स्थानीय वासी व देवता के कलेणे महेंद्र काल्टा ने बताया कि मेले में शरमला गांव के अलावा शरमल्टू, कलांटू, बड़ोग के अलावा गुठाण आदि गांव से लोगों ने विशू मेले में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान देवता के कलेणे अपने ईष्ट का आशीर्वाद लेते हैं और दो दिन तक चलने वाले इस मेले में डोम देवता की विशेष पूजा-अर्चना भी होती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान देवता के कलेणे मंदिर में जाकर देवता जी की पूजा करके अपने क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए हर साल विशू मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में लोग विशू मेले में पहुंचते हैं। उधर, शरमला के अलावा मतियाना क्षेत्र की प्रसिद्ध देवठी मां महेश्वरी शड़ी में भी मंगलवार से शुरू हुए विशू मेले का भी गुरुवार को समापन हुआ। मंगलवार को यहां पर मेले में ठियोग क्षेत्र के चिखड़, गुठाण, घनौड़ी तथा जदूण की देवठियों से देवलु देव छडि़यों के साथ आए थे, जो कि गुरुवार को मेले के समाप्त होने पर वापस चले गए हैं। यहां पर भी देव नतृक दल दो दिन चोल्टू नृत्य पेश किया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment