
शिमला. कार्ट रोड को चौड़ा करने के लिए शनिवार को नवबहार से संजौली चौक तक कटिंग शुरू हुई। इसके चलते ये मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। इसके चलते छोटा शिमला, नवबहार, पीएचक्यू जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। इसके अलावा संजौली से छोटा शिमला पहुंचने के लिए भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को छुट्टी के चलते सुबह से निजी बस ऑपरेटरों ने छोटा शिमला के लिए कोई बस नहीं चलाई। लोगों को टॉलैंड से पैदल छोटा शिमला व नवबहार जाना पड़ा। संजौली से छोटा शिमला की ओर आने वाले लोगों को भी वाया लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड से होकर आना पड़ा। इससे उन्हें जहां 10 से 15 रुपए अधिक चुकाने पड़े। इसके बाद भी टॉलैंड से पैदल छोटा शिमला पहुंचना पड़ा। लोगों की परेशानियों को देखते हुए दोपहर डेढ़ बजे के बाद एचआरटीसी की बसों को चलाया गया। हालांकि प्रशासन ने सुबह से नवबहार के लिए बसें चलाने के आदेश दिए थे, मगर एचआरटीसी की स्कूलों को बसें लगी होने की बात कहकर एक बजे के बाद बसें चलाई। सुबह से ही कोई बस न तो नवबहार के लिए आई और न ही छोटा शिमला पहुंची। शनिवार को कई स्कूलों में...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment