Stay updated with the freshest news and insightful analysis straight from Shimla, Himachal Pradesh. Explore the latest happenings, events, and stories shaping this beautiful region's landscape.
शिमला. भाजपा ने शनिवार सुबह राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नगर निगम चुनाव समय पर करवाने आैर राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में विधायक सुरेश भारद्वाज आैर स्थानीय नेता सुबह ही राजभवन पहुंचे। राज्यपाल लगभग दस बजे राजभवन पहुंचे। इसके बाद नगर निगम चुनावों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। लोकतांत्रिक हक का हनन भाजपा ने आरोप लगाया कि नगर निगम लोकतांत्रिक संस्था है। संविधान के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग का प्रावधान किया है। 2012 में निगम के चुनाव हुए थे, इनका कार्यकाल 4 जून को समाप्त हो जाएगा। इस अवधि तक नए सदन का गठन किया जाना है। इन चुनावों की तैयारी में परीसीमन आैर नई वोटर लिस्टों का काम काफी पहले किया जाना था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे अंतिम समय में शुरू किया। वोटर लिस्टों में भारी मात्रा में गलतियां पाई गई। चुनाव आयोग आैर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसमें सुधार करने की बजाय चुनावों को ही टाल दिया है। इससे आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इन चुनावों के...
Post a Comment