Show your support

Monday, May 8, 2017

चुनावों से पहले श्रीकांत शर्मा की जगह मंगल पांडे बने हिमाचल भाजपा प्रभारी

शिमला. मंगल पांडेय को हिमाचल भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मंगल पांडेय की तैनाती प्रदेश प्रभारी के रूप में की गई है। पिछले काफी समय से श्रीकांत शर्मा भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। आगे बिहार में प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं पांडे...   यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने के बाद से ही भाजपा में नए प्रभारी को तैनात करने की कवायद चली हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हिमाचल दौरे के चार दिनों के बाद मंगल पांडेय को प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। मंगल पांडेय बिहार से ताल्लुक रखते हैं। पूर्व में वे बिहार भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।   मंगल पांडे सीवान जिले के भृगु बलिया गांव से संबंध रखते हैं। वर्ष 1989 में भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2005 में उन्हें भाजपा का महासचिव बनाया गया। 2012 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे।   पांडे की नियुक्ति से मिलेगी संगठन को मजबूती: सत्ती  ऊना. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मंगल पांडे को हिमाचल...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment