Show your support

Friday, May 12, 2017

मेयर ने पार्षदों के साथ किया टाउन हॉल का दौरा, निर्माण में तेजी के दिए निर्देश

नगरनिगम के मेयर संजय चौहान पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे टाउन हॉल रेनोवेशन के काम की धीमी प्रगति से नाराज दिखे। वीरवार को मेयर ने निगम के पार्षदों अधिकारियों सहित टाउन हाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेनोवेशन का काम देख रहे अधिकारियों से जवाब तलब किया और उन्हें इस कार्य को जल्द करने के निर्देश दिए। मेयर संजय चौहान ने अधिकारियों को इस माह के अंत तक काम को पूरा करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने माह के अंत तक निगम के शाखाओं को टाउन हाल में शिफ्ट करने की भी बात कही। टाउन हॉल के दौरे के दौरान मेयर ने रेनोवेशन के काम में प्रयोग लाई जा रही लकड़ी अन्य भवन निर्माण सामग्री की भी जांच की। मालरोडब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट का भी लिया जायजा मेयरसंजय चौहान और निगम अधिकारियों ने मालरोड ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट का भी जायजा लिया। 33 करोड़ रुपए से चल रहे इस कार्य का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। इस कार्य को लेकर मेयर संतुष्ट दिखे और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही मालरोड एक्सटेक्शन प्रोजेक्ट के कार्य को पूरा किया जाए। संजय चौहान ने कहा कि संजौली...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment