Show your support

Friday, May 12, 2017

रोहड़ू में विकास कार्य कांग्रेस की देन, उसमें बाधा पहुंचाना भाजपा का काम: ब्राक्टा

विधायक ने झलवाड़ी-ख्यालटू सड़क लोगों को की समर्पित सिटीरिपोर्टर | रोहड़ू विधायकमोहन लाल ब्राक्टा ने वीरवार को झलवाड़ी-ख्यालटू सड़क को लोगों को समर्पित किया। उन्होंने इस सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ब्राक्टा ने कहा छौहारा सहित रोहड़ू विस क्षेत्र के हर विकास कार्य कांग्रेस सरकार की देन है और विकास कार्यों में बाधा पंहुचाना भाजपा का काम रहा है। सड़क के उद्‌घाटन अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने क्षेत्रवासियेां को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार क्षेत्र में विकास की रफ्तार को कम नहीं होने नहीं देगी। अब विधान सभा चुनाव का समय आने वाला है और भारतीय जनता पार्टी फिर एक बार ओच्छी झूठ की राजनीत कर क्षेत्रीय मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करेगी। भाजपा ने अपने पिछले कार्यकाल में रोहड़ू की जनता के साथ छल किया है और लोगों को गुमराह कर रहे है इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईशवर दास छुवारू,जनार्धन नेगी,सुनीता सिंगटा ,राजेश .विजय चौहान इत्यादि मौजूद रहे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment