
बंगाणा| उपमंडलके तहत लठियाणी पंचायत के नलूट में बड़सर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सदीक मोहम्मद और शेर मोहम्मद निवासी चौकी मन्यार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सदीक और शेर मोहम्मद लठियाणी क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शरीक होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नलूट में सामने रही प्राइवेट बस की चपेट में गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दुघर्टना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सिटी रिपोर्टर | रोहड़ू हाटकोटीत्यूणी सड़क पर स्नैल के समीप एक मारुति वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ममाला दर्ज कर शवों को पंचानामा करने के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैन हाटकेाटी से त्यूणी की तरफ जा रही थी तभी मुर्रा ढांक के पास वैन...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment