Show your support

Friday, May 12, 2017

डीसी आफिस के बाहर हल्ला बोल

newsशिमला — राज्य चुनाव आयोग व जिला प्रशासन के खिलाफ सीपीआईएम की लोकल कमेटी द्वारा गुरुवार को डीसी आफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। पार्टी का आरोप है कि राज्य चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण शिमला शहर की काफी जनता के वोट नहीं बने व इनकी कारगुजारी के कारण ही नगर निगम चुनाव बेमतलब आगे किए गए। इस दौरान लोकल कमेटी ने राज्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया। पार्टी ने मांग की है कि नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाए। पार्टी सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि राज्य चुना आयोग व जिला प्रशासन की नाकामी के कारण चुनाव टले हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया तुरंत संपंन्न करने की मांग की। इनकी लचर कार्यप्रणाली के कारण नगर निगम चुनाव का मजाक बन गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों पर कांग्रेस भाजपा राजनीति कर रही है। ये दोनों पार्टियां शुरू से ही मिली हैं व इनकी मिलीभगत के कारण ही महापौर व उपमहापौर के प्रत्यक्ष व पार्टी सिंबल पर चुनाव रद्द किए गए। पार्टी ने भाजपा के उस आरोप को हास्यास्पद करार दिया है, जिसमें उसने माकपा पर चुनाव टालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी वक्त चुनाव के लिए तैयार है व शहर के नागरिकों का समर्थन उनके साथ है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment