शिमला — नगर निगम शिमला का लोअर बाजार वार्ड भी इतिहास संजोए हुए है। लोअर बाजार वार्ड का यूएस क्लब क्षेत्र शहर के उन क्षेत्रों में शुमार करता है। जहां से अंग्रेजों ने हिल्स क्वीन को नए सीरे से बसाने की शुरुआत की थी। अंग्रेजों ने यूएस क्लब का नाम भी इग्लैंड के एक स्थल के नाम पर रखा था। मैकमोहन लाइन का खाका भी यूएस क्लब में ही तैयार किया गया था। भारत-पाकिस्तान की सीमाओं का निर्धारण करने के लिए बने कमीशन की अधिकांश बैठकें यही हुइर्। ये बैठकें यूएस क्लब के ब्लॉक -चार में हुई। स्थानीय बुजुर्गों के मुताबिक इस बांड्री कमीशन में काम करने वाले ड्राफ्ट्समैन रात भर बैठक कर अपना काम किया करते थे। काम करने के साथ-साथ ये लोग जमकर मदिरा पान भी किया करते थे। इन्होंने अपना ज्यादातर काम नशे की हालत में ही पूरा किया। इस कार्य मंे अंग्रेजी अधिकारी हेनरी मैकमोहन का विशेष योगदान रहा था, जिसके चलते इससे मैकमोहन खाका नाम से पुकारा गया। मौजूदा समय में यूएस क्लब के ब्लॉक-चार की उस इमानरत हिमाचल सरकार के अधिकारी रहते हैं। आज भी यह क्षेत्र विदेशी सैलानियों का आकर्षण रहता है।
बगियों की सवारी कर पहुंचे थे यूएस क्लब
अंग्रेज अधिकारी बगियों की सवारी कर यूएस क्लब तक पहुंचे थे। यहां पहुहंच कर मदिरा सेवन भी करते थे। मौजूदा समय में उक्त क्षेत्र वाहन सुविधा से जुड़ चुका है।
नथू हलवाई-मेरू हलवाई बाजार की शान
लोअर बाजार राजधानी शिमला का प्राचीन बाजार है। नथू हलवाई, मेरू हलवाई, ठाकुर भ्राता और मारिया बुक डिपो आज भी इस बाजार सहित शहर की शान है। लोअर बाजार शहर के बीचो-बी स्थित है। इस वार्ड की जनसंख्या चार हजार के करीब है, जिसमें तीन हजार वोटर है। शहर के बीचो-बीच होने के चलते उक्त वार्ड का नगर निगम की राजनीति में भी अहम योगदान रहता है।
संग्रहालय है वार्ड की पहचान
यूएस क्लब में संग्रहालय स्थापित किया गया है ,जो मौजूदा समय में उक्त क्षेत्र की पहाचन है। इसके अलावा यहां पर कई सरकारी कार्यालय भी है।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment