Show your support

Monday, May 8, 2017

कसौली से सोलन तक संगत ने निकला नगर कीर्तन

सोलनके कसौली गुरुद्वारा साहिब में श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वें प्रकाश पर्व को लेकर दो दिवसीय विशाल समागम का आयोजन किया गया। प्रातः श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब कसौली में सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए सायं विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में स्थानीय रागी जत्थों सहित पंथ के महान कीर्तनीये भाई बद्री सिंह शिमला वाले, भाई निरंजन सिंह डुमेहर वाले, भाई गुरदर्शन सिंह हजूरी रागी जत्था कसौली वाले गुरबाणी सुनाई। इसी कड़ी में 7 मई को प्रातः विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया तथा पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब कसौली गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने जौहर के जरिए लोगों को जहां अपनी ओर आकर्षित किया, वही ढाडी जत्थों, कीर्तन जत्थों रागियों ने शबद कीर्तन गायन कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। संगत द्वारा जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। नगर कीर्तन कसौली, गड़खल, सनावर ,धर्मपुर, डगशाई, कुमारहट्टी, बड़ोग ,देहूंघाट से होता...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment