Show your support

Monday, May 8, 2017

मुकेश गुप्ता बने सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष, मनोज गुप्ता महासचिव

सोलन व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजयी होने पर अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए। व्यापार मंडल के चुनाव में मतदान के लिए लगी हुए व्यापारियों की कतारें। व्यापार मंडल सोलन के महासचिव मनोज गुप्ता अपने समर्थकों के साथ। 1267 मतों को हुआ प्रयोग चुनावअधिकारी सुनील जग्गा ने बताया कि तीन पदों के लिए हुए मतदान में कुल 1495 मतों में से 1267 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर पिछले करीब एक साल से व्यापारियों के गुटों में खींचतान के बाद यह चुनाव हुए हैं। इसके लिए एक सप्ताह से ज्यादा समय से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों ने एड़ी-चोटी का जोर प्रचार में लगाया। यह चुनाव व्यापारियों के तीन गुटों के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए थे। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए चुनावी समर में उतरे तीनों ही उम्मीदवार भाजपा समर्थक हैं। उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान में कोई कोर कसर नहीं छाेड़ी। प्रत्याशियों ने एक तरफ डोर टू डोर जाकर वोट मांगे वहीं सोशल मीडिया का भी जमकर प्रयोग किया। भास्कर न्यूज | सोलन व्यापारमंडल सोलन की सरदारी मुकेश गुप्ता...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment