Show your support

Friday, May 12, 2017

सनशाइन स्कूल में दसवीं की परीक्षा में लड़कियों का डंका

रामपुर बुशहर— दसवीं की परीक्षा में सनशाइन स्कूल में छात्राओं का बोलबाला रहा। इस स्कूल में शुरुआती दस स्थानों में से सात पर छात्राओं का कब्जा रहा। वहीं स्कूल की टॉपर भी छात्रा एंेजल नेगी रहीं। ऐंजल नेगी ने 700 में से 673 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे नंबर पर आकांशा ने 662 अंक झटके। वहीं तीसरे स्थान पर कुनाल भारद्वाज रहे। कुनाल ने 700 में से 658 अंक हासिल किए। वहीं हिमांशु शर्मा ने 657 अंक, हिमानी खन्ना ने 656 अंक, हीना ने 644 अंक प्राप्त किए, जबकि सारिका मेहता ने 651 अंक, रोहन पालसरा ने 644 अंक, गीताजंलि चौहान ने 640 अंक और मोनिका ठाकुर ने 638 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने दसवीं के रिजल्ट पर संतोष जताया है। श्री मखैक ने कहा कि, जिस तरह से इस बार बच्चों ने मेहनत की है और शिक्षकों ने, जिस तरह से बच्चों से परीक्षा की बेहतरीन तैयारी करवाई है उसे देखते हुए आशा के अनुरूप परीक्षा परिणाम रहा है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री मखैक ने कहा कि स्कूल से कुल 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की, जिसमें 25 बच्चों ने 600 से अधिक अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि पिछले वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी बेहतरीन रहा है। वहीं इस बार भी स्कूल में बच्चों ने 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस परीक्षा में टॉप में आए छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चों का हौसला बना रहे। साथ ही इस बार दसवीं कक्षा में आए छात्र कड़ी मेहनत करें। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी बच्चें भविष्य में भी कड़ी मेहनत करें।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment