Show your support

Friday, May 12, 2017

इस बार पहली जून से सजेगा ग्रीष्मोत्सव

शिमला — राजधानी शिमला में होने वाले ग्रीष्मोत्सव इस बार पहली जून से पांच जून तक आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी ऑडीशन के आधार पर ही कलाकारों को इस ग्रीष्मोत्सव में मौका दिया जाएगा। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2017 में उद्घोषक व स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 23 मई से 27 मई, 2017 तक ऑडिशन की तिथि निर्धारित की गई है। अन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ इस बार ग्रीष्मोत्सव में  उन्होंने बताया कि शिमला ग्रीष्मोत्सव में उद्घोषक, संगीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए इच्छुक कलाकारों को निर्धारित प्रपत्र भरना होगा। यह फार्म बचत भवन शिमला में 22 मई से 24 मई, 2017 तक उपलब्ध होगा। ऑडिशन उपायुक्त कार्यालय शिमला परिसर में 23 मई से 26 मई, 2017 तक लिए जाएंगे, जो आवेदक अपने आवेदन पूर्व में उपायुक्त कार्यालय में भेज चुके हैं, उन्हें भी निर्धारित पर आवेदन करना होगा। यह दूसरा मौका है जब ग्रीष्मोत्सव में ऑडीशन के जरिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी ऑडिशन के जरिए कलाकारों का चयन किया गया था। दरअसल पहले जिनकी पहुंच होती थी ,उन्हीं कलाकारों को ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति का मौका मिलता था। इसके कारण नवोदित कलाकारों को इस मंच पर मौका नहीं मिल पाता था। इसे देखते हुए उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने यह नई व्यवस्था शुरू की, जिसमें ऑडिशन के आधार पर स्थानीय कलाकारों और उद्घोषकों का चयन किया था। अब इस बार भी इसी व्यवस्था के मुताबिक कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे हैं। दिव्यांगों के लिए भी फैश्न शो आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही स्टार नाइट के लिए भी कसरत तेज हो गई है। पिछली बार राष्ट्रपति के दौरे के कारण सात जून से ग्रीष्मोत्सव शुरू हुआ था, लेकिन इस बार निर्धारित एक जून से ही ग्रीष्मोत्सव होगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment