Show your support

Friday, May 12, 2017

जल्द हो टाउन हाल की मरम्मत

शिमला— नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टाउन हाल के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाई जाए। गुरुवार को महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम के साधारण कृत्यकारक समिति के सदस्य रजनी सिंह व सुरेंद्र चोैहान द्वारा टाउन हाल जीर्णोद्धार के चल रहे कार्य का निरीक्षण के दौरान अप्रसंन्नता जाहिर की, चूंकि जीर्णोद्धार का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। महापौर ने कहा कि जबकि यह कार्य जनवरी, 2015 को पर्यटन विभाग को करवाने के लिए सौपा गया था और अनुबंध अनुसार यह कार्य 18 महीने में पूरा किया जाना था, परंतु दो साल छह महीने का समयावधि पूर्ण होने पर भी कार्य अधूरा पड़ा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को बार-बार आदेश करने भी इस कार्य में कोई प्रगति नजर आती दिख नही रही है। महापौर ने निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह इस कार्य में तेजी लाए और यह सुनिश्चित करें कि अगले प्रथम चरण में 15 दिन में महापौर के कार्यालय उनके निजी सचिव कार्यालय और उप-महापौर का कार्यालय हर हाल में तैयार करे, ताकि इन कार्यालयों को पुनः वहां स्थापित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि छत पर जो लकड़ी का कार्य हो रहा है,कई जगहों पर छत में गेप आ गया है और दीवारों पर किया गया पलास्टर कई जगह पर दरारे व टूटा पाया गया। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस कार्य को गंभीरता से लिया जाए और इसमें कोई कमी रहनी नहीं चाहिए। निरीक्षण के दौरान निगम के विजय गुप्ता निगम अभियंता, सुधीर गुप्ता, अधिशासी अभियंता, डीके नाग वास्तुकार योजनाकार व पर्यटन विभाग के सोमनाथ शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता पर्यटन विभाग व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment