रामपुर बुशहर— इस बार अंडर-19 स्कूल स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता ज्यूरी में होगी, जबकि छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थल बाहली में तय हुआ है। गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड समन्वयक एवं प्रधानाचार्य मेहर चंद ठाकुर ने की। बैठक में खंड खेल प्रभारी जगत जोगटा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में रामपुर खंड के सभी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न खेलों व उनके स्थलों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी शिक्षकों ने अपना-अपना पक्ष बैठक में रखा, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में आयोजित की जाएगी। इस स्कूल में, जहां खंड स्तरीय खेलों को आयोजित करने के लिए उचित स्थान है वहीं पर्याप्त मात्रा में छात्रों को ठहरने के लिए कमरे हैं। ऐसे में ज्यूरी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त स्थान है। वहीं दूसरी चर्चा छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता के आयोजन पर हुई, जिस पर शारीरिक शिक्षकों ने यह मत रखा कि छात्राओं के लिए, जो प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। वह ऐसे स्थान पर हो, जहां पर उचित स्थान हो और खेलों के लिए मौसम भी अनुकूल हो। इस पर सभी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहली स्कूल का नाम रखा, जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेहर चंद ठाकुर ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के लिए जल्द ही तिथि का चयन कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी डीपीई से कहा कि वह इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने बैठक में आने पर खंड के सभी स्कूलों के शिक्षकों व खेल प्रभारी का धन्यवाद किया।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment