Show your support

Friday, May 5, 2017

नए वेतन आयोग से शिक्षकों को मिल सकती है राहत, पांच मामलों में बनी सहमति

शिमला. छठे वेतन आयोग से हिमाचल में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सकती है। पंजाब और हिमाचल स्कूल प्राध्यापक संघ का प्रतिनिधि मंडल वीरवार को छठे वेतन आयोग के तहत वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर पंजाब वेतन आयोग के चेयरमैन जयसिंह गिल से मिला।    पंजाब स्कूल प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष सरदार हाकम सिंह आहलुवालिया हिमाचल स्कूल प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डाॅ. अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने इस बैठक में भाग लिया।  संघ के अध्यक्ष डाॅ. अश्वनी कुमार ने कहा कि पांच मसलों पर पंजाब वेतन आयोग ने सहमति जताई है। इनमें शिक्षकों को 10 साल बाद हायर स्केल देना, एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेसिव स्कीम (एसीपी) के तहत 4-8-16 32 के तहत लाभ देने पर सहमति जताई है।   इसके अलावा एमफिल और पीएचडी डिग्री धारक शिक्षकों को एक्सट्रा इंक्रीमेंट देना, शिक्षकों को प्रेक्टिकल अलाउंस देने के मसले पर सहमति जताई है। संघ के अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार ने कहा कि आयोग के समक्ष पांचवे वेतन आयोग में वेतन संबंधी विसंगतियों को दुरुस्त करने और छठे वेतन आयोग की...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment