
मंडी. चंडीगढ़-मनालीएनएच 21 के साथ 5 मील के पास ब्यास नदी में हरियाणा के पानीपत का एक पर्यटक सेल्फी लेते हुए ब्यास में बह गया। एक सैंट्रो कार में सवार होकर पांच दोस्त घूमने मनाली जा रहे थे कि इस बीच बिंद्रावणी के पास पांचों ब्यास की लहरें देख वहां रोमांचित होकर नदी के तट पर पहुंचे। इनमें से एक युवक सेल्फी लेने के लिए पत्थर पर चढ़ गया और अचानक पैर फिसलने से बह सीधा ब्यास के पानी में गिर गया। एसडीएम मदन डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक बहे युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment