Show your support

Sunday, May 14, 2017

सड़क से गिरी कार घर की छत पर अटकी, दो युवक घायल

कंडाघाटथाना के तहत नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार घर की छत पर अटक गई, जिससे कार में सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि दो अन्य सुरक्षित रहे। कार सड़क से खाई में गिरते-गिरते एक मकान की छत पर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालका- शिमला नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 5.45 बजे चंडीगढ़ की ओर से रही एक राजस्थान नंबर की कार केवीके के किसान भवन के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से गिरकर एक घर की छत पर पहुंच गई। हादसे में राजस्थान के राजगढ़ जिला निवासी संदीप (29), सोमवीर (26) को चोटें आई हंै, जबकि कार में सावर दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कंडाघाट पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment