Show your support

Sunday, May 14, 2017

कल्याण आश्रम के बच्चों का जांचा स्वास्थ्य

सोलन | हिमहिमगिरि कल्याण आश्रम में डाॅ. दिनेश गुप्ता डाॅ. एसएस परमार द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान आश्रम में रहने वाले 400 छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डाॅ. दिनेश गुप्ता ने छात्रों को कहा कि हमें अपने आसपास घर में स्वच्छता बनाई रखनी चाहिए। भोजन करने से पूर्व हाथों को अच्छे से साफ करें। इस अवसर पर निहाल चंद ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हिमगिरी कल्याण आश्रम में देश के पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले निर्धन बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। बच्चों को पूरा खर्च आश्रम द्वारा ही वहन किया जाता है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment