Show your support

Sunday, May 14, 2017

बीएड की फीस बढ़ाने का एसएफआई ने किया विरोध

एसएफआईकी सोलन जिला इकाई ने मांग की है कि बीएड के सत्र 2015-17 में निजी शिक्षण संस्थानों में जो अतिरिक्त फीस वसूली गई है, उसे छात्रों को वापस किया जाए। एसएफआई के जिलाध्यक्ष अंकित जिला सचिव अजय ने कहा कि सत्र 2016-18 और 2017-19 में बीएड की फीस का 22 हजार तक बढ़ाया जाना प्रदेश सरकार के शिक्षा के प्रति नकारात्मक रवैये को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निजी शिक्षण संस्थान जल्द से जल्द छात्रों से वसूली गई फीस को वापस नहीं करते और प्रदेश सरकार बढ़ी हुई बीएड की फीस को वापस नहीं लेती तो एसएफआई बीएड के छात्रों के साथ शिक्षण संस्थानों और इन्हें संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि बीएड के छात्रों की 2015-17 के सत्र के लिए 62870 रुपए फीस निर्धारित की गई थी, लेकिन सोलन जिला के निजी बीएड के शिक्षण संस्थानों में छात्रों से 90 हजार से एक लाख रुपए फीस वसूली गई और यह निजी शिक्षण संस्थान छात्रों से और अधिक फीस जमा करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। हाल ही में बीएड के सत्र 2016-18 और 2017-19 के लिए 22 हजार रुपए फीस में बढ़ोतरी की गई और इसी बात का लाभ उठाते हुए निजी शिक्षण...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment