Show your support

Thursday, April 6, 2017

अब पोस्ट आफिस से मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

शिमला —  उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत शिमला जिला में कुल 46029 पेंशनरों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। इनमें  से 485 पेंशनरों को 131 डाकघर बचत खातों तथा 354 बचत खातों और शेष 45544 पेंशनरों को मनी आर्डर के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आधार नंबर जोड़ने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिला के सभी पेंशनरों को पेंशन राशि का भुगतान डाकघर बचत खातों के माध्यम से किया जाना है।  उन्होंने संबधित विभागों के अधिकारियों को इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 44,948 लाभार्थी हैं, जिनमें से 43,343 पेंशन धारकों के बचत खाते खोले जा चुके हैं और 38,516 पेशनधारकों के खातों को आधार से जोड़ा जा चुका हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी पेंशनधारकों की आधार सीडिंग भी समयबद्ध पूर्ण करने के आदेश दिए। जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने पेंशनधारकों की आधारसीडिंग की विस्तृत जानकारी दी।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment