Show your support

Saturday, March 25, 2017

निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीवाईएफआई का प्रदर्शन

जनवादीनौजवान सभा (डीवाईएफअाई) ने निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्कूल प्रबंधकों पर कार्रवाई की मांग की। सभा के संयोजक अमन ठाकुर ने कहा कि एसडीएम एकता कापटा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जनवादी नौजवान सभा निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए नियंत्रण आयोग के गठन की मांग कर चुकी है। बावजूद इसके सरकार प्रशासन इस दिशा में गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांग पर अमल नहीं किया गया तो जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। राज्य सचिवालय सचिव मोहित वर्मा ने कहा कि शहर में लोग दूर दराज के क्षेत्रों से बच्चों को पढ़ाने आते हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन की मनमानी फीस अन्य खर्चों के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन बच्चों को महंगी किताबें यूनिफार्म खरीदने काे मजबूर कर रहा है, जिसका सभा विरोध करती है। धरना प्रदर्शन में अमन, कृष्णा, मीनू, राॅकी, नीतिश, मनोज, अजय, शिल्पा, अजय कौशल, नेहा, प्रतिमा, निधि भी मौजूद रहे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment