
सोलन | कांग्रेसने हमेशा ही दलितों का राजनीतिक शोषण किया है। यह बात लोकसभा में संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2017 पर बोलते हुए सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कही। कश्यप ने कहा के यदि ईमानदारी से अनुसूचित जाति जनजातीय वर्ग को आरक्षण का लाभ संविधान के अनुरूप वोट की राजनीति से ऊपर उठकर किया जाता तो आज दलित समुदाय को कई प्रकार के प्रताड़ना सहन करने का मौका ही मिलता। कांग्रेस ने हमेशा ही दलित वर्ग को वोट बैंक बनाकर रखा, परंतु आज दलितों के पढ़े लिखे नौजवान इस बात को समझे और यही कारण है कि आज उन्होंने कांग्रेस को तिलांजलि दे दी है। कश्यप ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दलितों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं नीतियों को बनाकर उनके सर्वांगीण विकास सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक क्षेत्रों में उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। डॉ. भीम राव अंबेडकर ने दलितों के लिए संविधान में आरक्षण के विशेष व्यवस्था करके उन्हें लाभांवित किया है परंतु उनके मूल दर्शन से हटकर कांग्रेस कार्य करती रही। अब मोदी सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर को पूर्ण सम्मान देने का...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment