
ठियोग | ठियोगनगर में स्कूलो से बंक मारकर आवारागर्दी करने नशे का प्रयोग करने वाले युवाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक विशेष दस्ते का गठन किया है। ठियोग में कृष्णा गली, छेईधाला कालोनी, चुंडु आदि स्थानों पर अक्सर किशोर छात्र आवारागर्दी करते पाए गए हैं। इनमें से कई सिगरेट बीड़ी अन्य प्रकार के नशे भी करते देखे गए हैं। ठियोग में इस प्रेकार के असमाजिक तत्वों की ओर से महिलाओं से बदसुलुकी सहित कई गंभीर अपराधों के मामले भी सामने रहे हैं कई बार लोगों ने इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त युवाओं किशोरों के विरूद्ध पुलिस से कारवाई करने का आग्रह भी किया था। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि नागरिकों के आग्रह के बाद ठियोग में पुलिस का एक दस्ता इसके लिए बनाया है। यह दस्ता इस प्रकार की शिकायतें मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कारवाई करेगा। उन्होंने बताया कि इस दस्ते का प्रभारी पीएसओ अनिल को बनाया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि स्कूलों आदि से नदारद छात्रों और अन्य किसी युवा को यदि वे संदिग्ध परिस्थितियों में देखें तो पुलिस की ओर से जारी फोन नंबर 88949-83186 पर...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment