
ठियोग | ठियोगकी दूर-दराज की पंचायत धार कंदरू में स्थित प्राथमिक स्कूल क्यारा जुब्बड़ में विद्यार्थियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पंचायत उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि इस स्कूल के लिए तीन साल पहले जो पाइप लाइन बिछाई गई हैं। उससे पानी स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण स्कूल में भोजन पकाने शौचालयों के लिए पानी नहीं है। इस स्कूल में 25 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। पंचायत ने आईपीएच विभाग से इस स्कूल के लिए पानी की सप्लाई प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का आग्रह किया है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment