
शिमला. एचपी यूनिवर्सिटी के ईसी कोर्ट चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दबदबा बनाया है। ईसी पद पर दूसरी बार महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलदीप कुमार को हराया। राजकुमारी को 323 मत पड़े, जबकि कुलदीप को 257 मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी 66 मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इसके अलावा माकपा समर्थित प्रत्याशी ललित कुमार को सिर्फ 92 वोट ही मिले। कोर्ट पद पर इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने यह सीट जीती थी। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पीपी नेगी को 335 मत मिले, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र ठाकुर को 231 मत मिले। पीपी नेगी 104 मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। माकपा समर्थित प्रत्याशी देवेंद्र को महज 109 मत मिले। ईसी कोर्ट चुनाव में कुल 779 मतों में से 684 वोट पड़े। इसमें से 95 वोट इनवेलिड पाए गए। सुबह 11 बजे से ही एचपीयू के सभागार में बनाए गए पोलिंग बूथ में कर्मचारियों...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment