Saturday, March 25, 2017

नियामक आयोग का फैसला, धर्मशाला, हमीरपुर शिमला मंडी में एमास एजुकेशन सेंटर होंगे बंद

शिमला. हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने एमास एजुकेशन सोसायटी के चार केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। ये केंद्र हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में चल रहे थे। पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से नियामक आयोग को मिली शिकायत के आधार पर आयोग ने इनकी जांच की। दस्तावेजों को खंगालने के बाद पता चला कि ये सेंटर नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। इन केंद्रों में स्टूडेंट से जो फीस ली जा रही है वो राज्य सरकार से अप्रूवड ही नहीं है। ये केंद्र राज्य और केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त भी नहीं थे।    आयोग ने इन चारों ही सेंटरों से एफिडेविट ले लिए हैं। इसके बाद ये केंद्र बंद हो जाएंगे। आयोग के सदस्य सुनील शर्मा ने ये आदेश जारी किए हैं। इन केंद्रों में सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग मॉड्यूल, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग एंड टेक्सेशन, एडवांस डिप्लोमा इन अकाउंटिंग एंड टेक्सेशन जैसे कोर्सेज करवाए जाते थे। आयोग ने कहा कि प्रदेश में चल रहे निजी शिक्षण संस्थान स्टूडेंट से मनमाफिक फीस वसूल रहे हो या किसी...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment