Show your support

Monday, March 13, 2017

राजधानी में आज जमकर उड़ेगा गुलाल

शिमला  – राजधानी शिमला में सोमवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार से पहले रविवार को इस पर्व को लेकर राजधानी शिमला के बाजारों की रौनक देखते ही बनी। ऐसे में राजधानी के बाजार भी होली के रंग में रंगे नजर आए।  दुकानों के बाहर स्टाल लगाकर लाल, हरे, नीले, पीले गुलाल ढेरियों में सजाए गए। रविवार को मौसम ठीक रहने और धूप खिलने के चलते लोग बाजारों में खरीददारी करने के लिए पहुंचे। लोगों ने इस अवसर पर होली के रंगों के साथ ही पिचकारी भी खासतौर पर इस पर्व के लिए खरीदी। होली के त्योहार के लिए लोगों ने जहां बाजारों में रंगों की खरीददारी की, तो वहीं मिठाई की दुकानों पर भी पर्व की मिठास बढ़ाने के लिए लोग मिठाइयां खरीदते नजर आए। हालांकि इस पर्व को मनाने को लेकर आज और कल के असमंजस में भी शहर के लोग नजर आए। ऊपरी शिमला के कुछ इलाकों में तो होली का पर्व रविवार को ही मनाया गया, लेकिन राजधानी में यह त्योहार सोमवार को  मनाया जाएगा। इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह होली पर शहर के लोअर बाजार के साथ-साथ मिडल बाजार में टोलियों में ढोल- नगाड़ों के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। खासतौर पर टोलियां इस पर्व के लिए बाजारों में लोगों के घरों तक जाती हैं और उन्हें गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाई जाती हैं।

हर्बल रंगों के साथ मनाएंगे होली

होली के पर्व को मनाने का सबसे अधिक उत्साह युवा वर्ग में देखा जाता है। युवा इस पर्व को मनाने के साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक हैं । इस लिए हर्बल और ईको फे्रंडली रंगों के साथ ही होली मनाने की बात युवा कर रहे हैं।

शैमरोक स्कूल में होली के रंग

शिमला- राजधानी शिमला के कच्चीघाटी के समीप पत्रकार विहार शैमरोक रोजेस स्कूल ने होली उत्सव मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को होली का महत्त्व बताया व होली की प्राचीन कहानी से भी अवगत करवाया साथ बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अध्यापकों ने बच्चों के साथ होली मनाते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में फिल्मी गीतों पर बच्चों ने नृत्य पेश किए।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment