शिमला — चम्याणा के सुराला में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 283 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। यह आईजीएमसी के साथ अटैच होगा और इस ब्लॉक में सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मरीजों को मिल सकेंगी। उक्त ब्लॉक में 50 आईसीयू होंगे व नौ शल्य कक्षों की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी और काडियोथिसीज की सुविधा मिलेगी। आइजीएमसी के दूसरे विभागों के साथ कार्डियालॉजी विभाग को भी चम्याणा शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए सरकार की ओर से आईजीएमसी के कार्डियोनलॉजी विभाग की ओर से रिक्वायरमेंट को लेकर प्रस्ताव मांगा गया था। आईजीएमसी ने यह प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। दरअसल चम्याणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 200 एकड़ जमीन देखी गई है। इसे स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने पैरवी कर दी है। चम्याणा में करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से बने कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी और कैंसर अस्पताल को शिफ्ट करने की योजना है। गौर हो कि आईजीएमसी में जगह की खासी कमी है। यही कारण है कि यहां पर किसी बड़े प्रोजेक्ट को अंजाम देना मुश्किल है। आईजीएमसी प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है, यहां पर मरीजों का काफी अधिक बोझ रहता है। कई ऐसे प्रोजेक्ट थे ,जो जगह की कमी के चलते सिरे नहीं चढ़ पाए। ऐसे में आईजीएमसी से मरीजों का बोझ कम करने के लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन जगह की कमी आड़े आ रही थी। अब चम्याणा में इस योजना को सिरे चढ़ाने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर कैंसर अस्पताल भी शिफ्ट किया जाना है, क्योंकि कैंसर अस्पताल में भी जगह की कमी है। बहरहाल चम्याणा के सुराला में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 283 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। ऐसे में जल्द ही प्रशासन जहां कैंसर अस्पताल को उक्त क्षेत्र में शिफ्ट करेगा , वहीं मरीजों को भी बेहतर उपचार की सुविधार राजधानी में मिलेगी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment