Show your support

Sunday, January 1, 2017

कार्यकर्ता जनता से करें संवाद : बरागटा

भाजपाके संगठनात्मक जिले महासू के सभी मोर्चों प्रकोष्ठों की बैठक शिलारू में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने की। इस बैठक में पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा, जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया सहित जिला मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला के सभी मोर्चां प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चे प्रकोष्ठ पार्टी का अहम हिस्सा हैं और इन्हें आम जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को लेकर संवाद करना चाहिए। आने वाले समय में जिला मंडल स्तर पर इन मोर्चों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र बरागटा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के चार सालों में जिला प्रदेश के लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के समय कांग्रेस ने प्रदेश में बेरोजगारों का रोजगार भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन एक भी युवा को सरकार ने कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 2017 चुनावों का साल है और अब लोगों की...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment