
नववर्ष2017 सोलन वासियों के लिए कई मायनों में राहत भरा साबित होगा। एक तरफ शहर को मिनी सचिवालय की सौगात मिलेगी। वहीं सोलन बाईपास बनने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल जाएगी। न्यू सब स्टैंड में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का वित्तीय वर्ष के अंत तक लोकार्पण हो जाएगा। इससे शहर के करीब 18 सरकारी विभाग मिनी सचिवालय में शिफ्ट हो जाएंगे। इसी तरह सोलन के ट्रैफिक को कम करने के लिए आंजी से शामती के लिए बन बाईपास का निर्माण भी नए वर्ष में पूरा होने की संभावना है। योजना के सिरे चढ़ने की सूरत में सोलन से राजगढ़ अप्पर शिमला की तरफ आने जाने वाले वाहनों को बाईपास से डाइवर्ट किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से सोलन शहर सड़कों से छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन कम हो जाएंगे। इससे वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी, वहीं पैदल यात्रियों को भी राहत मिलेगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर के माल रोड को वन-वे भी किया जा सकता है। मिनी सचिवालय बाईपास बनने से शहर के कंजेशन को कम करने में मदद मिलेगी। पार्कोंको मिलेगा नया रंग रूप आगामीवर्ष में शहर के पार्कों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इस पर करीब 1...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment