
रामलोकमंदिर के बाबा अमर देव द्वारा हिमाचल पत्रकारों को दी गई धमकियों के खिलाफ जिला पत्रकार संघ ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट किया। इसी दौरान पत्रकारों ने डीसी सोलन राकेश कंवर से मुलाकात करके उनके माध्यम से राजपाल को एक ज्ञापन भी भेजा। इसमें रामलोक मंदिर बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके बाद पत्रकारों ने एक बैठक करके आगामी रणनीति बनाई और आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। काले बिल्ले लगाकर निकाला रोष मार्च शनिवारको पत्रकारों ने काले बिल्ले लगाकर बाबा द्वारा दी गई धमकी की निंदा की और रोष मार्च निकाला। इसके बाद डीसी सोलन से मुलाकात करके उनसे रामलोक मंदिर को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच को लेकर जानकारी हासिल की और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। इस लड़ाई को जारी रखा जाएगा और मीडिया के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को बेनकाब किया जाएगा। सोलन जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी बाबा अमर देव के खिलाफ डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment