
नएसाल के आगमन पर मौसम भी लोगों की खुशी को दोगुना कर देगा। प्रदेश में मौसम बर्फबारी को पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर की ऊंची चोटियों पर रविवार को बर्फ गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा इन्हीं क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बारिश के होने की भी संभावना व्यक्त की गई। मौसम विभाग की अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है तो यह प्रदेश घूमने आए उन सैकड़ों पर्यटकों के लिए नए साल का नायाब तोहफा होगा। इससे पहले क्रिसमस पर भी मौसम पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को बर्फबारी का तोहफा दे चुका है। अब लोगों को नए साल के जश्न में बर्फबारी के होने की आस जगी है। उनकी उम्मीदों को पंख तब लगे जब मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फ गिरने की भविष्यवाणी की है। इधर मौसम भी बर्फ गिराने को पूरी तरह तैयार दिख रहा है। शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहे। शाम ढलते ही मौसम और खराब हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment