रामपुर बुशहर – जिला मंडी के सरकारघाट में रविवार को आयोजित हुई बॉडी फिटनेस प्रतियोगिता में रामपुर के युवाओं ने अपना दबदबा कायम किया। प्रतिभागियों में क्षेत्र की एक युवती भी शामिल है। जिम-13 रामपुर और ज्यूरी के दो युवाओं और एक युवती ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल एमचूर ऑडी बिल्डिंग ऐसोसिएशन एवं वर्ड फिटनेस फैडरेशन द्वारा सरकाघाट में रविवार को किया गया। जिम-13 रामपुर के प्रशिक्षक आशिष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में रामपुर क्षेत्र के दो युवाओं और एक युवती ने भाग लिया और विभिन्न केटागरी में पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है। रामपुर जिम-13 की ज्योति मेहता ने फिमेल फिटनेस मॉडल में मिस हिमाचल 2017 का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा जिम-13 ज्यूरी शाखा के सूरत राम ने फिजिकल चैलेंज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में 65-70 किलो वर्ग में रामपुर जिम के पवन कुमार को विजेता घोषित किया गया। जिम के संचालक आशीष ने बताया की प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल करने के कारण प्रशिक्षण ले रहे अन्य युवाओं के भी हौंसले बढ़े हैं। आने वाले समय में प्रदेश या प्रदेश के बाहर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और रामपुर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment