Monday, January 16, 2017

एक करोड़ रुपए से होगा सोलन शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार

रखरखाव के अभाव में खस्ता हैं पार्कों की दशा सोलनशहर में लोगों के मनोरंजन के लिए बनाए गए पार्कों की हालत इन दिनों बदतर बनी हुई है। लोग यहां भागदौड़ की जिंदगी से फुर्सत के पल बिताने आते हैं लेकिन इन पार्कों में सुविधाएं होने के कारण लोगों को निराश होना पड़ रहा है। इन पार्कों में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले टूट चुके हैं और पार्कों में लगे फव्वारे भी शो पीस बने हैं। इसके अलावा पार्कों में कई जगहों पर गंदगी भी पड़ी हुई है। सोलन के चिल्ड्रन पार्क में अधिकतर झूले टूटे पड़े हैं। यहां पर कुछ समय पहले म्यूजिकल फाउंटेन बनाया गया था, जो कुछ समय बाद ही खराब हो गया। दूसरे जवाहर पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन बनाई गई थी, यह भी कुछ समय ही चल पाई। मोहन पार्क में भी यही हाल हो चुका है। चंबाघाट रानी झांसी पार्क में बना फव्वारा पिछले लंबे अरसे से बंद पड़ा है। नगर परिषद ने अब इन पार्कों के जीर्णोद्घार करने का निर्णय लिया है। इससे अब यह पार्क चकाचक होंगे। सोलन शहर का चिल्ड्रन पार्क का बाहरी दृश्य। यशपाल कपूर | सोलन सोलनशहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment