
नेशनलयूथ को-ऑपरेटिव सोसायटी देश में गेल संस्था के सहयोग से छिपे एथलीट को मंच देगी। सोसायटी 24 जनवरी को पुलिस ग्राउंड सोलन में एथलेटिक्स ट्रायल करेगी। इसमें सोलन के अलावा सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के धावक भाग लेंगे। कॉर्डिनेटर सोसायटी के संयोजक अजय भेरटा ने पत्रकारकारों से बातचीत में ये जानकारी दी। अजय भेरटा ने कहा कि सोसायटी गेल इंडिया संस्था के साथ मिलकर ओलिंपिक के मद्देनजर युवा धावकों को सामने लाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। ट्रायल बालक बालिका दोनों के लिए होंगे। इसमें 11 से 14 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। 100, 200 400 मीटर की दौड़ें होंगी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment