Show your support

Sunday, January 1, 2017

शालीमाता मंदिर के लिए बनेगा रज्जूमार्ग : सीएम

मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह ने कहा कि शालीमाता मंदिर को रज्जूमार्ग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को यहां के लिए रज्जूमार्ग की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खटनोल में सराय भवन बनाया जाएगा। लोनिवि विश्राम गृह से मंदिर तक सड़क निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला ग्रामीण के खटनोल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों में शिमला ग्रामीण की तस्वीर बदली है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 105 करोड़ की लागत से बड़ी पेयजल योजना बनाई जा रही है। इसके निर्माण से ग्रामीण की 41 पंचायतों में जल संकट हमेशा के लिए दूर होगा। सीएम ने लोगों से आर्थिकी में सुधार के लिए बेमौसमी सब्जी उत्पादन अपनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने खटनोल में खेल मैदान के विकास, डांडी.बाग सड़क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करने की घोषणा भी की। उन्होंने रावमा पाठशाला खटनोल के पुराने भवन को गिराकर इसके स्थान पर नए भवन, विज्ञान प्रयोगशाला के अतिरिक्त कमरे के निर्माण के निर्देश भी...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment