
शिमला | एचपीयूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु को बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है। बीते शनिवार को विवि कैंपस में हपुटा की कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि शिक्षकाें की सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए। विवि की ईसी ने भी इसे पहले मंजूरी दे दी है। हपुटा के अध्यक्ष डॉ. जेएस धीमान का कहना है कि कार्यकारिणी परिषद ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 65 वर्ष करने के मामले पर विस्तार से चर्चा की थी। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में बढ़ोतरी करना प्रदेश सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है। ऐसे में इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया गया है। गौर रहे कि ईसी ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 65 वर्ष करने के लिए सैद्धांतिक रूप में स्वीकृति देने के उपरांत मामले को प्रदेश सरकार से उठाने का निर्णय लिया। अब सरकार ही अंतिम निर्णय लेगी कि शिक्षकाें की सेवानिवृत्त आयु क्या होगी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment