
फागुठियोग स्टूडेंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन की ओर से वीरवार को ‘पैगाम -2016’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सबसे पहले साक्षी, आभा और ज्योती ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद अन्य प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में समा बांधा। वहीं, पहाड़ी गायक कलाकार राजीव शर्मा ने ‘चल रामपुर चल मेरी सजनी’, ‘बानो रे डाले बैशा काला काला कौआ’, ‘सजना प्यारी ये बनदी हेमालिनी बनदी चीमा’ की प्रस्तुतियों से गेयटी थियेटर में बैठे दर्शक झूमे। इसके बाद थयश्वंत डमसेठ ने ताना-ताना, भादरी, लारा लप्पा की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, रमेश वर्मा, सुमित नारायण सहित अन्य छात्रों ने पहाड़ी गीतों पर ‘पानी री टांकी’, ‘ओ लाड़ी शान्ता’ आदि गानों प्रस्तुतियां दीं। एसोसिएशन से जुड़े छात्रों ने भी पहाड़ी डांस, पंजाबी डांस, डांडिया, बॉलीवूड डांस, सोलो डांस, ग्रुप डांस, सॉन्ग आदि विभिन्न प्रस्तुतियाें से कार्यक्रम में समा बांधा। बॉलीवुड डांस ‘मोहे छेड़ो नंदलाल’ पर खूबसूरत परदी गई, वहीं ए.सी भारद्वाज ने ‘पिया रे पिया रे’ गीत गाकर वाह वाही लूटी। इसके साथ ही नाटक ‘बाप भी कभी...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment