
हिमाचलप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष गणेश दत ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह कालेधन के समर्थन में खुलकर सामने गई है। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सामने गया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरवार को प्रेसवार्ता में नोटबंधी के खिलाफ बेलन लेकर प्रोटेस्ट करने का कांग्रेस पार्टी का निर्णय इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अब खुलकर कालेधन, आतंकवाद और समानांतर कालेधन की अर्थव्यवस्था के समर्थन में खुलकर गई है। शोभा ओझा ने कहा कि उनकी पार्टी नोटबंदी के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करेगी। सरकार के नोटबंदी के विरोध में जन जागरण करेगी। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बड़े हैरानी का विषय है कि कांग्रेस पार्टी 7 नवंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछती थी कि कालाधन कब आएगा। अब जब प्रधानमंत्री ने कालेधन के विरुद्ध साहसिक निर्णय लेकर 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का निर्णय लिया, तो अब कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि यह क्यों किया। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन से 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय हुआ है। उस दिन से देश...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment