Show your support

Thursday, December 29, 2016

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला महासचिव भगतराम का निधन

ठियोग | भाजपाके सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक और ठियोग मंडल अध्यक्ष, जिला महासचिव सहित कई पदों पर रह चुके भगतराम राठौर का यूपी के काशी में ट्रेन से उतरते हुए दुर्घटना में निधन हो गया है। वे 78 साल के थे और अपने संबंधियों गांव के लोगों के साथ पिछले कई दिनों से तीन धाम यात्रा पर थे। उनके साथ गए लोगों ने उनके साथ हुई इस दुर्घटना की जानकारी फोन के जरिए परिजनों को दी। तीर्थस्थल काशी में ट्रेन से उतरते समय उनका पांव फिसल गया जिससे वे ट्रैक पर गिर पड़े और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। उनके साथ गए लोगों ने काशी में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। भगतराम राठौर देवरीघाट पंचायत के चीची गांव के निवासी थे और ठियोग में भाजपा की नींव डालने वालों में से एक थे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल सहित कई नेताओं ने जताया शोक-इस दुखद हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती प्रमुख लोगों ने भगतराम राठौर के निधन पर दुख प्रकट किया है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment